नई दिल्ली । बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे चरण में राज्य के 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों में मतदान है। दोपहर तीन बजे तक 60.40 फीसदी मतदान हुआ है। पश्चिम चंपारण में 61.99%, पूर्वी चंपारण में 61.92%, शिवहर में 61.85%, सीतामढ़ी में 58.32%, मधुबनी में 55.53%, सुपौल में 62.06%, अररिया में 59.80%, किशनगंज में 66.10%, पूर्णिया में 64.22%, कटिहार में 63.80%, भागलपुर में 58.37%, बांका में 63.03%, कैमूर (भभुआ) में 62.26%, रोहतास में 55.92%, अरवल में 58.26%, जहानाबाद में 58.72%, औरंगाबाद में 60.59%, गया में 62.74%, नवादा में 53.17% तथा जमुई में 63.33% मतदान हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की।
रोहतास में लोगों ने किया वोट बहिष्कार
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के बीच रोझईं गांव के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार किया है। बच्चे भी गांव में नारे लगाते हुए बहिष्कार में शामिल हैं। प्रशासन की टीम ग्रामीणों को मनाने में जुटी है, लेकिन दोपहर दो बजे तक किसी ने वोट नहीं डाला। पिछले चुनाव में भी इसी मुद्दे पर बहिष्कार हुआ था, जब प्रशासन के आश्वासन पर मतदान हुआ था, लेकिन विद्यालय का निर्माण अब तक नहीं हुआ। ग्रामीण इस बार अपने फैसले पर अडिग हैं और पहले की तरह आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं।