चंडीगढ़ । पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों ने सीनेट चुनाव की घोषणा की मांग को लेकर सोमवार को परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। देखते-देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और कुछ छात्रों ने बैरिकेड तोड़ दिए व गेट पर चढ़ गए। उग्र छात्रों ने सुरक्षा कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की। सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। पंजाब विश्वविद्यालय बचाओ मोर्चा के बैनर तले छात्र केंद्र सरकार पर सीनेट चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो एक वर्ष से अधिक समय से नहीं हुए हैं। इसी को लेकर सोमवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय बंद का आह्वान किया था। सूत्रों के अनुसार, पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) अधिकारियों ने देश के उपराष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए विस्तृत सीनेट चुनाव कार्यक्रम भेज दिया है। विश्वविद्यालय परिसर और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर बेरिकेड लगा दिए गए हैं और विभिन्न सड़कों पर जांच चौकियां स्थापित की गई हैं। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

















Views Today : 1629