Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
मथुरा । दिल्ली से मथुरा आ रही बागेश्वर धाम बाबा की पदयात्रा को लेकर मथुरा में जिला प्रशासन के हाथ पैर फुले हुए हैं। 7 नवंबर से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा 13 नवंबर गुरुवार को मथुरा जनपद की कोटवन सीमा पर प्रवेश करेगी। इस पदयात्रा में लाखों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी जनता जयकारे लगाते हुए बागेश्वर बाबा के साथ चल रही है। यह भीड़ मथुरा आते-आते दुगनी संख्या में बदलने की संभावना जताई जा रही है। जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार पदयात्रा पर पल-पल की निगाह रखे हुए हैं। मथुरा के कई अधिकारी और इंटेलिजेंस के कर्मचारी पदयात्रा के साथ चल रहे हैं ताकि वो इंतजामों की बारीकी से परख कर सकें। मथुरा पुलिस ने 13 तारीख से 16 नवंबर तक राष्ट्रीय राजमार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था को निम्न प्रकार से डायवर्ट कर दिया है।
डायवर्जन प्लान
13 नवंबर से 16 नवंबर तक धीरेन्द्र कुमार गौर श्री बागेश्वर धाम सनातन पदयात्रा के कारण जनपद मथुरा NH-19 की यातायात व्यवस्था दिनांक 12/13.11.2025 की मध्य रात्रि 12.00 बजे से निम्न प्रकार संचालित होगी । कृपया आमजनमानस NH-19 का प्रयोग करने से बचे ।
1. ग्वालियर / कानपुर / आगरा की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन रैपुरा जाट अण्डर पास से यूटर्न लेकर वापस आगरा सीमा से होते हुए यमुना एक्सप्रेस- वे का प्रयोग करते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगे ।
2. आगरा की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के भारी / कामर्शियल वाहन जो दिल्ली जाने चाहते है वह वाहन बाद गांव (रिफाइनरी) अण्डर पास से नव निर्मित मथुरा – वरेली हाइवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगे ।
3. हाथरस एवं अलीगढ की ओर से आने वाले वाहन जो मथुरा होते हुए पलवल , फरीदाबाद एवं दिल्ली जाना चाहते है, वह वाहन राया कट यमुना एक्सप्रेस –वे होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगे ।
4. लखनऊ / आगरा यमुना एक्सप्रेसवे से नौहझील बाजना , शेर गढ / कोसी के रास्ते होते हुये दिल्ली पलवल फरीदाबाद की ओर जाने वाले समस्त भारी कामर्शियल वाहन नौहझील , पटेल चौक , कोसी तिराहा व छाता की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगे ये सभी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से ही अपने गन्तव्य को जायेगे ।
5. नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन जो एनएच-19 होकर दिल्ली की ओर जाना चाहते है वह सभी प्रकार के वाहन दिल्ली ,पलवल फरीदाबाद की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगे।
6. भरतपुर की ओर से आने वाले भारी /कामर्शियल वाहन जो भरतपुर कट एचएन -19 होकर दिल्ली जाना चाहते है वे सभी वाहन जाजम पट्टी से ओल होकर फरह की ओर डायवर्ट किये जायेगे ये सभी वाहन मथुरा बरेली हाइवे/ यमुना एक्सप्रेसवे होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे ।
7. मथुरा शहर के अन्य स्थानों से आने वाले भारी/कामर्शियल वाहन जो एनएच-19 होते हुए दिल्ली जाना चाहते है वह वाहन जयगुरूदेव अण्डरपास / मण्डी चौराहा से एनएच-19 आगरा की ओर डायवर्ट किये जायेगे , ये सभी वाहन बाद गांव (रिफाइनरी) अण्डर पास से मथुरा बरेली हाइवे/यमुना एक्सप्रेसवे होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे ।
8. डीग/कामा की ओर से आने वाले सभी भारी/कामर्शियल वाहन जो छाता बरसाना नन्दगाँव कोसी होकर दिल्ली पलवल फरीदाबाद की ओर जाना चाहते है वे सभी वाहन बरसाना गोवर्धन होते हुये मण्डी चौराहा गोवर्धन चौराहा से मथुरा बरेली हाइवे /यमुना एक्सप्रेसवे होकर अपने गन्तंव्य को जा सकेगे । ये वाहन राणा की प्याऊ / नंदगांव चौकी तिराहा से कोसी / छाता की ओर प्रतिबन्धित रहेगे।
9. नन्दगांव पुलिस चौकी से कस्वा कोसी की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे ।
10. राणा की प्याऊ कस्वा बरसाना से कस्वा छाता की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे।
11. नीमगांव तिराहा कस्वा गोवर्धन से कस्वा छाता की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे ।
12. कुंजीलाल तिराहा कस्वा गोवर्धन से राल / छटीकरा की ओर भारी / कॉमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेगे तथा दिनांकः 15/16.11.2025 को सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
13. दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन एचएन-19 पर मथुरा की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगें ।
14. चार पहिया वाहनो का आवागमन एचएन 19 पर एक पंक्ति मे चलेगें और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें भी प्रतिबन्धित किया जा सकेगा । उक्त वाहन यमुना एक्सप्रेसवे होकर अपने गन्तंव्य को जायेगे ।
15. मथुरा शहर की ओर से कोसी / पलवल / फरीदाबाद / दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन एनएच -19 पर प्रतिबन्धित रहेगें यह सभी वाहन राया कट यमुना एक्सप्रेसवे , अलीगढ , हाथरस मार्ग मथुरा बरेली हाइवे होकर अपने गन्तंव्य को जा सकेगे ।
16. जब पद यात्रा जैत व कोसी के मध्य रहेगी तब सभी वाहन गोवर्धन चौराहा/राल तिराहा से एनएच-19 की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित
रहेगें ।
उक्त डायवर्जन मे समय -2 पर जरूरत के अनुसार अन्य परिवर्तन किये जा सकते है । एम्बूलेन्स तथा फायर सर्बिस जैसे आपात कालीन वाहनो को सभी प्रतिबन्धो से मुक्त रखा जायेगा ।