मथुरा में एसएसपी ने चार निरीक्षक और दो उपनिरीक्षको का किया तबादला

मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने देर रात चार निरीक्षक और दो उपनिरीक्षको के कार्य क्षेत्र में बदलाव किए है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार निरीक्षक रफत मजीद को थाना साइबर काइम से प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर काइम, प्रमोद कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर काइम से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना हाइवे, संजीव कुमार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना माँट, रामजनम सिंह गौतम को थाना साइबर क्राइम से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध द्वितीय थाना छाता, उप निरीक्षक मोमराज सिंह को थाना ए०एच०टीयू० से चौकी प्रभारी जिला चिकित्सालय थाना कोतवाली, विजय कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जिला चिकित्सालय थाना कोतवाली से थाना हाइवे भेजा है।