अंतिम चेतावनी : पांच दिसंबर तक ‘उम्मीद’ पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी वक्फ संपत्तियां

मथुरा। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने उम्मीद पोर्टल लॉन्च कर मथुरा जनपद की सभी वक़्फ़ संपत्तियों का व्योरा उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने का आदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड ने दिया है जिसकी जानकारी मुतवल्लीयान सचिवो को दे दी गयी है जिसमें जरूरी कागज़ आधार कार्ड,बिजली बिल,पैन कार्ड,पहचान पत्र एक फोटो सहित सदर बाजार कार्यालय पर जल्द से जल्द उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराए। मथुरा जनपद के वक़्फ़ न 67 के मशकूर अली नोडल कोआर्डिनेटर ने बताया कि वक्फ से संबंधित संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर 5 दिसंबर 2025 तक अपलोड कराया जाएगा। इससे वक़्फ़ संपत्तियों पर कोई भी अवैध कब्जा नहीं कर सकेगा।
मशकूर अली सचिव ने बताया कि बाग काजियांन भूतेश्वर के किरायेदारान को कई मर्तबा अवगत कराया गया है कि सभी लोग फैज खान प्रबंध समिति अध्यक्ष को अपना किराया जमा कर रसीद प्राप्त कर ले अगर किराया जमा नहीं किया तो अवैध कब्जेदार मानकर बीएनएस की उचित धारा में सभी अवैध कब्जेदारानों के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी।