मंदिर श्री द्वारकाधीश में भव्य दिव्य हुई गोवर्धन पूजा, पूर्व ऊर्जा मंत्री ने लगाये जयकारे

मथुरा । पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को गोवर्धन के जतीपुरा और मथुरा में विश्व प्रसिद्ध श्री द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। मथुरा वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने श्रीद्वारकाधीश मंदिर में आयोजित गोवर्धन पूजा में पहुंचकर श्रद्धालु के साथ गोबर से बनी श्री गिर्राज जी महाराज की भव्य प्रतिमा की जय कारों के साथ परिक्रमा लगाई। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में मौजूद सैकड़ो लोगों को दीपोत्सव की बधाई दी। इसके पश्चात विधायक श्रीकांत गोवर्धन पहुंचे वहां वहां उन्होंने
गोवर्धन के जतीपुरा में श्री मुखारबिंद जी के दर्शन-पूजन दुग्धाभिषेक कर सबकी सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना की।

 

विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व पूरे देश के साथ साथ मथुरा में विशेष तौर पर मनाया जाता है। हम ब्रज वासी बहुत भाग्यशाली हैं कि प्रभु श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और कीड़ा स्थली पर अपना सुखद जीवन यापन कर रहे हैं।