मथुरा। जिला प्रशासन ने जनपद में आतिशबाजी के बाजार लगाने के लिए स्थान चयनित कर दिए हैं। 11 अलग-अलग स्थान पर आतिशबाजी की बिक्री होगी। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह के अनुसार इस वर्ष दीपावली का त्यौहार 20 अक्टूबर को मनाया जावेगा। दीपावली के अवसर पर अधिक मात्रा में आतिशवाजी / पटाखों का प्रयोग किया जाता है। जनपद में आतिशवाजी बनाने व थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के लाइसेन्स है। आतिशवाजी बनाने वाले एवं थोक-फुटकर आतिशवाजी लाइसेन्सी द्वारा घनी आबादी के अन्दर आतिशवाजी / पटाखों आदि विस्फोटक सामग्री का भण्डारण किया जाता है जो कि जनसुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है जिसके कारण अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना बनी रहती है।
दीपावली पर आतिशबाजी/ पटाखों की बिक्री हेतु जनपद-मथुरा में 1-रामलीला मैदान महाविद्या कालौनी खुला मैदान, थाना-गोविन्दनगर 2-ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे मंशा टीला मंदिर के पास भगवती प्रसाद उर्फ पप्पू पंडित जी का खुला खेत थाना-हाइवे, 3-खुला मैदान निकट हजारीमल सोमानी इण्टर कालेज वृन्दावन 4- आवा कैण्टीन के पास खुला मैदान थाना सदर बाजार 5-मथुरा ब्लाक रोड पर कृषि विज्ञान केन्द्र के पास प्रस्तावित नवीन सर्किट हाउस का खुला मैदान 6-ईंट मण्डी ग्राउण्ड खुला मैदान लक्ष्मीनगर थाना-जमुनापार 7-बृज आदर्श इण्टर कालेज खुला मैदान मांट थाना मॉट 8-मेला ग्राउण्ड खुला मैदान नौहझील ९- रामलीला खुला मैदान गोवर्धन थाना-गोवर्धन 10-राधा बिहारी इण्टर कालेज खुला मैदान थाना-बरसाना 11-मिनी स्टेडियम खाली भूमि थाना-शेरगढ़ का चयन किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने चेतावनी दी है कि उपरोक्त स्थानों के अलावा कही भी पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकती। 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक (तीन दिन) की अवधि के लिए आतिशवाजी-पटाखों की बिक्री के अस्थायी लाइसेन्स नगर मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी शस्त्र, मथुरा द्वारा जारी किये जाऐगे। आतिशवाजी के विक्रय हेतु उपरोक्त चयनित खुले स्थानों पर समुचित सफाई, प्रकाश एवं अग्निशमन व्यवस्था हेतु फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगाने तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) द्वारा आवश्यक प्रबन्ध किये जायेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.