मथुरा। महानगर के वार्ड 30 के पार्षद चंदन आहूजा ने गुरुवार को विधिवत पूजा के साथ पीएनजी टॉरेंट गैस के प्रथम कनेक्शन का कृष्णा नगर में लोकार्पण किया। जनता ने फूल माला शाल पहनाकर पार्षद का आभार जताया।
पार्षद चंदन आहूजा ने कहा कि अब क्षेत्रीय जनता व होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी चालक, हलवाई आदि सभी को पीएनजी गैस उपलब्ध होने से जनता को सस्ती गैस मिल पाएगी और साथ ही सिलेंडरों में चल रही तोल की गढ़बड़ी, सील लीकेज जैसी समस्याओ से निजात मिलेगा।
कार्यक्रम में पवन चौधरी अजय चड्ढा भानु अग्रवाल संदीप ठेनुआ राजू शर्मा महेश आहूजा सौरभ शर्मा मयंक चौधरी व टॉरेंट गैस के अधिकारी गण मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.