मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त रहे आई ए एस शशांक चौधरी का बढ़ा कद , यूपीडा के एसीईओ का मिला चार्ज
लखनऊ। मथुरा वृंदावन नगर निगम में नगर आयुक्त रहे आई ए एस शशांक चौधरी का उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में कद बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने उनको यूपीडा उत्तर प्रदेश इंडस्टरीज एक्सप्रेस वे अथॉरिटी का नया अपर मुख्य कार्य पालक अधिकारी नियुक्त किया है। उन पर इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ का भी चार्ज पूर्ववत रहेगा। उनकी नियुक्ति मुख्य सचिव एसपी गोयल और गृह सचिव दीपक कुमार के आदेश के बाद प्रमुख सचिव एम देवरंजन द्वारा की गई है। उनके साथ यूपीआईडी में अब दो एसीईओ की तैनाती हो गई है।
आई ए एस शशांक चौधरी वर्तमान में यूपी इन्वेस्ट में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि एक्सप्रेस वे परियोजनाओं के कार्यान्वयन और राज्य में औद्योगिक विकास को तेजी से बढ़ावा दिया जायेगा। भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही के साथ साथ नई औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी देने के प्रस्तावों पर क्रियान्वयन निवेश आकर्षित करने और प्राधिकरण की समग्र प्रशासनिक और वित्तीय मामलों का प्रबंधन मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकता के साथ किया जायेगा।