आयुष्मान योजना के सात साल पूर्ण होने पर सीएमओ कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
-स्वास्थ्य आरोग्य मित्रों और हॉस्पिटल प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
-एक दर्जन लाभार्थियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड,चेहरे खिले
-अधिकारियों ने आयुष्मान योजना की प्रगति से कराया अवगत
मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को आयुष्मान भारत योजना के सात वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आरोग्य मित्रों एवं आयुष्मान योजना से जुड़े हॉस्पिटलों को अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया। एक दर्जन आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव द्वारा आरोग्य मित्रों एवं हॉस्पिटल प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे आरोग्य मित्र श्याम सिंह सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र मिला तो उनके चेहरे खिल गए।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा.संजीव यादव ने कार्यक्रम में बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी डा.अनुज चौधरी एवं डा.अनुज कुमार के अनुसार योजना के माध्यम से लाभार्थी इसका लाभ ले रहे हैं।अधिकारियों ने योजना की प्रगति के बारे में अवगत कराया। एसीएमओ डा.आलोक कुमार,डा.डीपी गोयल,पारूल शर्मा,संजय सिहोरिया आदि मौजूद रहे।
-इनको मिला प्रशस्ति पत्र
गोपी कृष्ण हॉस्पिटल,राम किशन मिशन हॉस्पिटल,ह्दयांश हॉस्पिटल,ग्लोबल प्लस हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।