मथुरा। रविवार को महानगर में वार्ष्णेय कुलभूषण श्रीअक्रूर जी महाराज की दिव्य भव्य रथ यात्रा धूमधाम से निकली , शोभायात्रा में जनपद भर से स्वजातीय बंधुओ ने भाग लिया।
शोभायात्रा अप्सरा पैलेस से श्री अक्रूर जी की महाराज की आरती एवं 12 राजकुमारों की आरती के साथ प्रारंभ हुई। रथ यात्रा में दर्जनो और झांकियां जिसमें सर्वप्रथम गणेश जी की झांकी, भोले शंकर की छवि, माँ केला देवी की छवि, खाटू श्याम की झांकी सहित दर्जनों झांकियां एवं काली का अखाड़ा सहित प्रयास बैंड, एवं शिव शक्ति बैंड वृंदावन की मधुर आवाजों पर वार्ष्णेय समाज की मातृ शक्ति एवं पुरुष झूमते नाचते गाते हुए अक्रूर जी महाराज की जय घोष के साथ आगे चल रहे थे।

रथ यात्रा का होली गेट छत्ता बाजार चौक बाजार कुशक गली बृजवासी कटरा गली रावलिया कच्ची सड़क पर वार्ष्णेय समाज के राजकुमार एवं रथ यात्रा का जलपान एवं राजकुमारों को पुरस्कार देकर स्वागत किया गया। अंत में वेद मंदिर पर जाकर रथ यात्रा का समापन हुआ जहां पर सभी लोगों को भोजन प्रसादी का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
रथ यात्रा में संस्थापक अमित वार्ष्णेय संस्थापक राजू गुप्ता चावल वाले संरक्षक किशोर बाबू गुप्ता अध्यक्ष कपिलेश मोहन वार्ष्णेय महामंत्री ऋषि गुप्ता हिमांशु वार्ष्णेय सुशील वार्ष्णेय युवा वार्ष्णेय महासभा के अध्यक्ष डॉ. नवीन वार्ष्णेय अखिलेश गुप्ता नरेंद्र गुप्ता कृष्ण अपार्टमेंट नरेंद्र गुप्ता सौरभ गुप्ता उत्कर्ष वार्ष्णेय मोहित गुप्ता कान्हा होजरी भगवान दास वार्ष्णेय अनु पायल जय नारायण वार्ष्णेय एड. सोनपाल गुप्ता विकास वार्ष्णेय देवेश वार्ष्णेय कोसी कला ललित गुप्ता हेमलता वार्ष्णेय चंचल वार्ष्णेय अशोक वार्ष्णेय खिलौने वाले कमल वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.