मथुरा। ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) उप्र के राज्य व्यापी आह्वान पर मथुरा के सैकड़ों अधिवकाताओं ने न्यायालय के गेट नं 3 के सामने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सडक पर जाम लगाया। अधिवक्ता बनारस में अधिवकाताओं पर लाठी चार्ज के दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने और वकीलों के खिलाफ दर्ज फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट्स तुरंत निरस्त करने की मांग कर रहे थे। अधिवक्ता नारे लगाते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे वहां एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम राज्य संयोजक नशीर शाह एडवोकेट के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्यतः बार एसोसिएशन मथुरा के पूर्व सचिव कलुआ सिंह व राजकुमार उपाध्याय एसो. के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा खुर्शीद अहमद अवधेश शर्मा विशन चंद्र अग्रवाल राजकृष्ण भारद्वाज अटल फौजदार वी पी सिंह गोपाल शर्मा नरेंद्र पोनिया सुनील शर्मा महेश शर्मा शशि गुप्ता नरेन्द्र चौधरी नईम शाह अवधेश कुमार अमित नेत्रपाल सिंह बडेसरे सुशील सागर अमन शाह विजय फौजदार आकाश तेवतिया संजय सिंह बबलू सिंह डी के गोयल एड मनीष शर्मा रामकुमार मनीष दीक्षित अमित पाण्डेय आदि शामिल थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post