मथुरा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और निर्माण कार्य के लिए आने वाली सरकारी धनराशि का खुलकर दुरुपयोग हो रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी विभाग के कर्मचारी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त ग्रामीणों को प्रश्रय दिए हुए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी द्वारा सरकारी पैसे के दुरुपयोग करने वाले वर्तमान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत किशनपुर विकास खंड बलदेव शीला देवी के पूरी तरह बचाव में खड़ी नजर आ रही हैं। उक्त प्रधान पर सरकारी योजनाओं से प्राप्त जन कल्याण के लिए आए हुए पैसे के गबन के मामले में आरोप तय हो चुके हैं जिसमें उक्त प्रधान पर करीब करीब प्रारंभिक जांच में ढाई लाख रुपए का भ्रष्टाचार किए जाने के आरोप तय हुए।
उक्त मामले में शिकायतकर्ता एडवोकेट नंदकिशोर पाराशर ने सरकारी धन के दुरुपयोग किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी जिसमें जिलाधिकारी द्वारा नामित जांच अधिकारी ने अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जिसके आधार पर 23 अक्टूबर सन 24 को संबंधित ग्राम प्रधान को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था परंतु आज तक डीपीआरओ द्वारा कारण बताओं नोटिस में दिए गए पर्याप्त समय को निकल जाने के बाद भी ग्राम पंचायत किशनपुर के प्रधान पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस संबंध में डीपीआरओ किरण चौधरी ने कहा कि जब तक हम संतुष्ट नहीं हो जाएंगे तब तक हम प्रधान के अधिकार प्रतिबंधित नहीं करेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.