मथुरा। श्रीराधा अष्टमी पर्व पर रविवार को नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा डैंपियर नगर स्थित अहिल्याबाई पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्क परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई जिससे क्षेत्र को स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा सका। इस दौरान स्वंय नगर आयुक्त जग प्रवेश ने अपने हाथों से पार्क परिसर की साफ-सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता का विशेष संदेश देते हुए उन्होंने स्वयं कचरा उठाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नागरिकों का आव्हान किया।
नगर आयुक्त ने अनुरोध किया कि पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं। पॉलीथिन एवं प्लास्टिक का प्रयोग न करें, इसके स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाएं। घरों से निकलने वाले कचरे को गीला और सूखा अलग-अलग कर निगम को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा चलाए जा रहे ऐसे प्रयासों का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ मथुरा-वृन्दावन, सुंदर मथुरा-वृन्दावन” के संकल्प को साकार करना है।
इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग, नेचर ग्रीन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिलाष सांगवान, नगर निगम की आईसी टीम सहित सफाई मित्र एवं अन्य निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.