मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा क्षेत्रीय इकाइयों के विस्तार में गति देते हुए जन्मभूमि लिंक रोड व्यवसाय समिति का प्रथम बार सैकड़ो व्यापारियों की मौजूदगी में गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर विजयवीर सिंह व महामंत्री पद पर कृष्ण गोपाल शर्मा को चुना गया व नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पार्षद राजवीर सिंह को नगर उपाध्यक्ष, विजय वीर सिंह को नगर मंत्री व कृष्णा नगर से जगत बहादुर अग्रवाल को नगर मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व महामंत्री शशि भानु गर्ग ने शीघ्र ही शेष कार्यकारिणी का गठन करने का भरोसा देते हुए कहा कि नगर की व्यापारियों को संगठित कर हर तरह के उत्पीड़न से मुक्ति हेतु अब नगर में तीन दर्जन से भी अधिक क्षेत्रीय इकाइयों का गठन किया जा चुका है। इसी श्रृंखला में प्रथम बार इस क्षेत्र में व्यापार मंडल की इकाई का गठन व्यापारी शक्ति व संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण है।
उपस्थित महामंत्री सुनील साहनी व वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल ने कहा कि वैश्विक अमेरिका संकट को देखते हुए हम व्यापारियों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है व्यापार मंडल स्वदेशी लाओ विदेशी भगाओ अभियान को प्रारंभ कर चुका है हमें विदेशी वस्तुओं की विक्रय का बहिष्कार करना चाहिए।
युवा नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल द्वारा प्रथम बार इस क्षेत्र में व्यापारी समिति के गठन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अब शीघ्र ही नगर की प्रत्येक बाजार, कंपलेक्स, मार्केट, प्लाजा आदि में व्यापारियों को संगठित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय इकाइयों का गठन किया जाएगा।
जन्मभूमि लिंक रोड स्थित होटल में आयोजित उक्त बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद राजवीर सिंह व संचालन कृष्ण गोपाल शर्मा द्वारा किया गया। आभार नव नियुक्त अध्यक्ष विजयवीर सिंह ने व्यक्त किया ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय व्यापारी देवी सिंह तोमर, मंगल सिंह, यादराम गोस्वामी, मनोज शर्मा, ओमप्रकाश राघव, महेंद्र अग्रवाल, भगवान सिंह, सुधीर तोमर, हीरालाल शर्मा, पदम सिंह वर्मा, सचिन वर्मा, किशन चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.