नई दिल्ली। भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में छह रन से जीत हासिल की है। भारत ने 374 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 367 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी और भारत को चार विकेट चाहिए थे। सिराज ने आज तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। सिराज ने पारी में पांच विकेट लिए, प्रसिद्ध कृष्णा को चार विकेट मिले। आकाश दीप ने एक विकेट लिया। इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। शुभमन गिल की अगुआई में एक युवा टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन है। किसी क्रिकेट पंडित ने भारत को इस दौरे से पहले पसंदीदा नहीं बताया था। हालांकि गिल की युवा टीम ने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया।
इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में सोमवार को आखिरी और पांचवें टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत ने रूख बदलकर मैच को 6 रन से जीत लिया। इस मैच में मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिये तथा दूसरे छोर से उनका साथ दिया प्रसिद्ध कृष्ण ने, जिसने चार विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। आज जैसे ही सिराज ने अपने ओवर की पहली गेंद पर एटकिंसन को बोल्ड किया तो पूरा ब्रज क्षेत्र खुशी में झूम उठा। महानगर क्षेत्र में मैच देख रहे लोग घरों से बाहर निकल आए और पटाखे चलाकर तथा मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी व्यक्त की। लोगों को खुशी इस बात की थी की रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैर मौजुदगी में टीम इंडिया सीरीज हार कर नहीं बराबरी कर लौटी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.