स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना में छात्रो को मिले टैबलेट

मथुरा। महानगर के बीएसए कॉलेज में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत रैचलेट वितरण कार्यक्रम में स्नातकोत्तर व पीएचडी छात्र को टैबलेट वितरित करते हुए मुख्य अतिथि एम एल सी योगेश नौहवार ने सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों तथा महाविद्यालय में कराये जा रहे उत्तरोत्तर विकास की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाविद्यालय ने आगरा विश्वविद्यालय में नहीं वरन् पूरे प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित किया है। इसका श्रेय यहां के प्राचार्य प्रो ललित मोहन शर्मा को जाता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जयन्ती प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि प्राचार्य प्रो शर्मा ने अथक प्रयासों से महाविद्यालय को ऊँचाईयों पर पहुँचाया है जिससे छात्र वर्ग एवं समाज को लाभ मिल रहा है । प्राचार्य श्री शर्मा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. बी. के. गोस्वामी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रवीन शर्मा प्रो. एस. के. कटारिया डॉ. यू. के. त्रिपाठी प्रो. विद्योत्तमा डॉ बारीश बाघेला डॉ. संदीप सिंह डॉ. तरूणा मोहिनानी डॉ. ए.के. सिंह डॉ. पी.एल. शर्मा डॉ.अवनोश पवन सिंह अनुज शर्मा शाहरूख उस्मानी रोहित अग्रवाल अमित शर्मा छैलबिहारी गोविन्द आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।