पद्मश्री कृष्ण कन्हाई का बनाया चित्र आर एस एस कार्यालय दिल्ली की बढा़येगा शोभा
वृन्दावन। पिछले दिनों देश के जाने-माने चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई द्वारा उकेरा गया भारत माता का स्वर्ण जड़ित चित्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नवनिर्मित दिल्ली के कार्यालय में लगा है। भारत माता के इस विशाल चित्र को बनाने मे चित्रकार कृष्ण कन्हाई को लगभग एक माह का समय लगा ।
ज्ञात हो दिल्ली के झण्डेवालान मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का नया कार्यालय केशव कुँज बना है 150 करोड़ रु में बनकर तैयार इस कार्यालय में आधुनिक तकनीक और पारंपरिक वास्तुकला का अद्भुत संगम है इस 13 मंजिला कार्यालय मे पुस्तकालय, सभागार, स्वास्थ क्लीनिक सहित कई सुविधाओं का इंतजाम किया गया है इसके पुस्तकालय मे 8500 से अधिक पुस्तकें मौजूद है पूरा परिसर 3.75 एकड़ से अधिक में फैला हुआ है इस कार्यालय को बनाने मे आठ साल से अधिक का समय लगा है तथा 75 हजार लोगों ने इसके निर्माण के लिए दान दिया हैं ।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले तथा सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी सहित अनेको कार्यकर्ता के समक्ष यह चित्र लगाया गया। इस अवसर पर सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ने पद्मश्री कृष्ण कन्हाई का शॉल उढ़ाकर सम्मान किया एवं दत्तात्रेय होसबोले ने चित्र की प्रशंसा करते हुऐ कहा यह चित्र सभी कार्यकताओ को प्रेरणा देता रहेगा ।
पूरे विश्व में मथुरा की शान में चार चाँद लगाने वाले कृष्ण कन्हाई द्वारा बनाये गये चित्र संसद भवन, विधानसभा यूपी, स्टैयू ऑफ युनिटी गुजरात, ग्वालियर एयरपोर्ट आदि सहित देश की प्रसिद्ध इमारातों की शोभा बढ़ा रहे हैं ।