मथुरा शहर में दर्जनों मकानों में चोरी करने वाला गिरफ्तार , लाखों रु की नकदी-ज्वैलरी बरामद

मथुरा। कोतवाली पुलिस व रिवार्ड टीम की संयुक्त कार्यवाही में शहर कोतवाली व जैत क्षेत्र में घर में घुसकर हुई विभिन्न चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के कब्जे से चोरी की गई लाखों रु की ज्वैलरी व 12.33 लाख रूपये व 06 हैण्ड वॉच व अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस व रिवार्ड टीम की संयुक्त कार्यवाही में राजवीर पुत्र वनवारी निवासी गोलकुँआ कालौनी, देवीपुरा, बाजना थाना हाइवे मथुरा हाल पता अडूकी मोड़ भरतपुर रोड़ थाना हाइवे मूल निवासी ग्राम पीपला थाना चिकसाना जिला भरतपुर (राजस्थान) को धौलीप्याऊ फाटक से आगे रेलवे ग्राउन्ड गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में शातिर चोर ने बताया कि अकेले ही शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र व थाना जैत में दोपहर के समय बन्द मकानों की रैकी कर लेता था तथा रात्रि के समय मकानों के ताला तोड़कर घर में घुसकर घर में रखे सोने चाँदी की ज्वैलरी व रूपयों व अन्य कीमती सामान की चोरी करता था ।
कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंढीर ने बताया की चोर राजवीर अकेले ही शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र व थाना जैत में दोपहर के समय बन्द मकानों की रैकी कर लेता था तथा रात्रि के समय मकानों के ताला तोड़कर घर में घुसकर घर में रखे सोने चाँदी की ज्वैलरी व रूपयों व अन्य कीमती सामान की चोरी करता था । उल्लेखनीय यह है कि राजवीर से मु.अ.सं. 389/2025 धारा 305(a)/331(4)/317(2) बी.एन.एस से सम्बन्धित 8 लाख 25 हजार रूपये, दो हैण्ड वॉच व 01 लैडीज हैण्ड वॉच व एक गले की कंठी (पीली धातु) व एक दो जोडी कुण्डल छोटे व बड़े (पीली धातु) व एक जेन्ट्स चैन (पीली धातु) व एक अंगूठी जेन्ट्स (पीली धातु) व चैन मय लाकेट (पीली धातु) व तीन जोड़ी बिछुआ (सफेद धातु) व एक मोती की माला (रंग सफेद) व 02 रूपये पुराने नोटों की एक गड्डी (कुल 200 रूपये) व विदेशी 04 नोट व एक पिट्ठू बैग रंग लाल व मु.अ.सं. 81/2025 धारा 305(a)/331(4)/317(2) बी.एन.एस से सम्बन्धित कुल 04 लाख रूपये व दो हैण्ड वॉच व सफेद धातु की लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियाँ व एक बैग पिट्ठू रंग नीला लाल, एक एलईडी टीवी व मु.अ.सं. 831/2024 धारा 305(a)/331(4)/317(2) बी.एन.एस से सम्बन्धित 3 हजार रूपये व 01 हैण्ड वॉच जैन्ट्स व एक पिट्ठू बैग बरामद हुये तथा थाना जैत पर पंजीकृत मु.अ.सं. 336/2025 धारा 305(a)/331(4)/317(2) बी.एन.एस से सम्बन्धित 4000/- रूपये बरामद हुए है ।