मथुरा। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह इस समय पार्टी के संगठन को मजबूत करने में लगे हैं जिसके लिए उत्तर प्रदेश में प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं सह प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप पांडेय के नेतृत्व में संगठन को संगठित करने और मज़बूत करने के लिए ज़िला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में मथुरा में भी सम्मेलन किया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अश्विनी मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य भ्रष्ट व्यवस्थाओं में जकड़ी भारत माता को आजाद कराना है। आम आदमी पार्टी चाहती है कि देश के प्रत्येक नागरिक को उसके मौलिक अधिकार स्वतंत्र रूप से प्राप्त हों और प्रत्येक बच्चे को राज्य की ओर से फ़्री और सारवान शिक्षा मिले। सभी बच्चों को उनके घर से एक किलोमीटर के दायरे में अच्छे सरकारी स्कूल मिलें लेकिन वर्तमान सरकार शिक्षा के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही बल्कि पुराने स्कूलों को भी बन्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम भी अपने संगठन को मजबूत करके शिक्षा के मंदिरों की लड़ाई हेतु सड़क पर उतर जाएं इसलिए हमें अब सबसे पहले हर घर सम्पर्क अभियान के माध्यम से अपने जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचानी है।
पार्टी के महानगर अध्यक्ष एवं हर घर सम्पर्क अभियान के प्रभारी प्रवीण भारद्वाज ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि हम राजनीति करने नहीं व्यवस्थाएं बदलने आएं हैं और इस समय प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा का क्षेत्र सबसे अधिक महत्वपूर्ण लेकिन कमजोर है। गोवर्धन क़स्बा के लोग सालों से एक अच्छे मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। आम आदमी पार्टी इन सबके लिए लड़ने को तैयार है और इसके लिए जिला स्तर पर अपना संगठन मजबूत किया जा रहा है। पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए हर घर सम्पर्क अभियान चलाया जाना है जिसके लिए आप का प्रत्येक कार्यकर्ता जोश से भरा है।
पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौतम ने पार्टी की स्थापना और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । पूर्व जिलाध्यक्ष रवि भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में प्रदीप सक्सेना एडवोकेट गिर्राज कटारा भोजराज सुमन निर्मल शर्मा शौर्यवर्धन शर्मा सुरेश सैनी अवधेश सोलंकी मृणाल मिश्रा एस सी एस टी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू फ़ौजी व्यापार प्रकोष्ठ के महासचिव मधुर सेठ रवि भारद्वाज कोसी चेतन कृष्ण राजेंद्र कुमार छाता कविता राधा कमल सिंह पीयूष उपाध्याय आसिफ़ अल्वी महेंद्र राजपूत सुनील भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.