वृंदावन। पेयजल और सीवर लाइन लीकेज की समस्याएं दिन प्रतिदिन मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में बढ़ती जा रही है जिसके चलते सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे हो रहे हैं जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। ऐसा ही एक मामला वृंदावन में आरएसएस के कार्यालय केशव धाम के सामने होना प्रकाश में आया जहां लीकेज के कारण दो बड़े-बड़े 10 फुट के गहरे गड्ढे चौराहे पर हो गए। गड्डो के कारण यहां ट्रैफिक बाधित हो गया।
इसकी सूचना लोगों ने जिलाधिकारी सीपी सिंह और नगर आयुक्त जग प्रवेश को दी। नगर आयुक्त ने तत्काल मौके पर टीम भेजी और निर्माण विभाग से गड्डो को भरवाया वही जलकल की टीम ने लाइन को चेक कर अस्थाई तौर पर रिसाव को बन्द कर दिया। पूरी तरह से लीकेज बंद कराकर सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि बारिश के कारण पानी भर जाने से सीवर पेयजल लाइनों में लीकेज आ जाता है जिससे यह समस्या उत्पन्न हो रही है। नगर निगम के निर्माण और जलकल विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वह तत्काल लीकेज की शिकायत मिलती ही उसकी मरम्मत करा दे। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.