उपनिरीक्षक अनुराग बने निरीक्षक, डीएम-एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली की सराहना, नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का लिया संकल्प

मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात पीआरओ/उपनिरीक्षक को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से उनके कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार व बैज लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान उच्चाधिकारियों ने अनुराग चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं सदैव सराहनीय रही हैं।

प्रोन्नत निरीक्षक अनुराग चौधरी ने इस सम्मान के लिए शीर्ष अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी नई एवं बड़ी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा जनता की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करेंगे।