मथुरा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत-रत्न राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम की अध्यक्षता में बुधवार को होली गेट स्थित कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि है हम सभी कांग्रेस जन उनके श्री चरणों में सादर नमन करते हैं। उन्होंने 400 से अधिक सांसदों की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई तथा देश को 21वीं सदी में ले जाने का अमूल्य योगदान दिया। श्री माथुर ने कहा कि उन्होंने देश को संचार क्रांति से पंचायती राज कानून तक आधारभूत रूप से मजबूत किया। यही नहीं उन्होंने देश के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान करने का अधिकार भी दिया। वह आतंकवाद के कट्टर विरोधी थे। उन्होंने आतंकवादी शक्तियों को अपनी कठोर नीति से खत्म किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यतेंद्र मुकदम ने स्व. गांधी को पतंजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह सूचना क्रांति के जनक थे। जिससे आज पूरा देश लभांवित हुआ है। देश को आईटी सेक्टर में सबसे आगे ले जाने का योगदान भी रहा है। वह दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे इसीलिए देशवासी आज भी उनको सही दिल से याद रखते हैं वर्तमान राजनीतिक परिसर में आज के समय में केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार जातिवाद प्रशासन बढ़ते अपराध को शहर देने वाली सरकार बन गई है। सभी कांग्रेस जनों ने 2 मिनट का मौन रखा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्व. गांधी की विचारों पर चलने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर मुकीम कुरेशी डॉ. आजाद दुर्गेश बघेल जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस पूरन सिंह चौहान प्रकाश शर्मा हाशिम उम्मीद राजू फारुकी विनोद आर्य राहुल चतुर्वेदी दीपक कमल शर्मा सहित अन्य कांग्रेस भी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.