नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच अब युद्धविराम हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी। इसमें फैसला लिया गया था कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल, और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति जताई है। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है। ये कदम तब उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार ड्रोन हमले, गोलेबारी और तनावपूर्ण हालात बने हुए थे, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर स्तर पर चिंता बढ़ गई थी।
ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में नागरिक विमानों के लिए एयर स्पेस बंद करने की भारत की घोषणा के विपरीत पाकिस्तान ने अपने यहां ऐसा नहीं किया है। इसका मकसद साफ है कि वह भारत की ओर से मिसाइल और हवाई हमलों से बचने के लिए इसे कवच बना रहा है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नियमों के विरुद्ध पाकिस्तान का यह गैर जिम्मेदाराना व्यवहार सामने आ रहा है।
मिसाइल और ड्रोन हमले नाकाम होने से हताश पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात भर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप नागरिक ठिकानों पर भारी गोलाबारी के बाद शुक्रवार को शाम होते बारामुला से भुज तक 26 शहरों में ड्रोन हमले किए। इस दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपुरा एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश हुई। भारत ने इन ड्रोन हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया। अधिकतर पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया गया। भारत के हमलों से बचने के लिए वह अपने एयर स्पेस को ढाल बना रहा है। पाकिस्तान ड्रोन हमलों के साथ ही नौशेरा, पुंछ और कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और गनों से न केवल नागरिक इलाकों को, बल्कि धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहा है। भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है और पाकिस्तान की हर मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया है। भारत पाकिस्तान तनाव के दौरान एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो भारत सरकार ने फैसला लिया है कि भविष्य में पाकिस्तान की किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के ख़िलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और जवाब उसी हिसाब से दिया जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.