मथुरा। ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम परखम के नागरिकों की मांग पर जॉइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सदर IAS निशा ग्रेवाल ने अधिकारी को की टीम के साथ निरीक्षण कर मौके पर मौजूद जल भराव की निकासी कराई। कार्यवाही होने पर ग्रामीणों ने उनकी खुले दिल से तारीफ की।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल ने शुक्रवार को ग्राम परख़म का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम में आ रही जलभराव की समस्या का स्थलीय जायजा लिया। उप जिलाधिकारी को नजर आया कि नाली की वजह से ग्राम में जल भराव अधिक हो रहा है जिसके निस्तारण हेतु उन्होंने नाली के नव निर्माण के कार्य को तेजी से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र में सड़क मार्ग का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। ग्राम वासियों से वार्ता करते हुए उन्होंने सभी को आश्वाशन दिया कि जल्द ही जल भराव की समस्या का निदान सुनिश्चित होगा। निरीक्षण के दोरान उन्होने जेसीबी से जल भराव की निकासी और साफ़ सफाई कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत निधि से नई नाली का निर्माण कराया जायेगा।
निरीक्षण में तहसीलदार सदर सौरभ यादव, ग्राम प्रधान, लेखपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.