अलीगढ। प्रदेश के उन्नाव जिले में बतौर सीडीओ पद से स्थानांतरित होकर नगर निगम अलीगढ़ में आए नगर आयुक्त आईएएस 2018 बैच प्रेम प्रकाश मीणा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कहा कि स्थानीय जनता की समस्याओं के निस्तारण पर उनका पूरा फोकस रहेगा।
नवागत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि अभी तक वह उन्नाव में सीडीओ के रूप में तैनात थे हाथरस, चंदोली में जॉइंट मजिस्ट्रेट, कानपुर यूपीएसआईडीसी में एसीईओ रहने के बाद अब अलीगढ़ में नगर आयुक्त का प्रभार मिला है। शासन की मंशा अनुरूप नगर निगम की नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा नगर आयुक्त के रूप में पहला अनुभव है निश्चित रूप से नगर निगम स्तर से जनप्रतिनिधियों की जन आकांक्षाओं मीडिया बंधुओं के सहयोग से पब्लिक की जन समस्याओं को समय अंतर्गत निस्तारित करने की व्यवस्था को प्रभावी बनाना मूल उद्देश्य रहेगा।
नवागत नगर आयुक्त को अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार के नेतृत्व में नगर निगम अधिकारियों कर्मचारी और कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने स्वागत किया। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था नागरिक सुविधाओं, बारिश में जलभराव, वेंडिंग ज़ोन, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं जल निकासी के स्रोत सफाई व्यवस्था, पार्किंग, संपत्ति कर, नगर निगम की आय के स्रोत आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।