वृंदावन में शॉर्ट सर्किट से लगी गोल्फ कार्ट में आग, दो गोल्फ कार्ट – एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर हुई स्वाहा

वृंदावन। नगर में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही है गोल्फ कार्ट में आग लगने की खबर प्रकाश में आई है। मंगलवार की रात लगभग 8:30 बजे संयुक्त चिकित्सालय के पास बनी मल्टीलेबल दारुक पार्किंग में चार्जिंग में लगी गोल्फ कार्ट में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया।
आग इतनी तेजी के साथ फैली कि उसने अपने आसपास खड़ी गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया जिसमें पास में ही खड़ी एक गोल्फ कार्ट और मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी रघुवीर सिंह ने बताया कि एक 10 सीटर और दूसरी 14 सीटर गोल्फ कार्ट चार्ज हो रही थी। तभी अचानक एक गोल्फ कार्ट में आग लग गई। आपकी तेजी से फैलने से बगल में खड़ी दूसरी गोल्फ कार्ट ने भी आग पकड़ ली इन गाड़ियों के पास खड़ी गोल्फ कार्ट ड्राइवर की यामाहा कंपनी की मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गई।
पार्किंग पर अग्निशमन यंत्र मौजूद न होने के कारण आग बढ़ती चली गई। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई जिससे आग पर काबू पाया जा सका। लोगो का कहना है कि इतनी बड़ी पार्किंग पर अग्निशमन यंत्र का ना होना विभाग की लापरवाही दर्शाता है ।