वृंदावन में थार टेंपो डंफर की भिंडत में चार मृतकों की हुई शिनाख्त, तीन सगे भाई

मथुरा । जनपद के थाना क्षेत्र अंतर्गत जैंत में शनिवार दोपहर हुई दुर्घटना में चारों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। उप जिलाधिकारी सदर ias निशा ग्रेवाल के अनुसार चार मृतकों में मृतक इंदौर के निवासी तीन सगे भाई मुकेश, हुकुम चंद्र, प्यारेलाल पुत्रगण मोहन लाल है जबकि घायल का नाम शिवम पुत्र नरेश नि वैष्णो नगर इंदौर हैं। एक मृतक साबिर पुत्र शाहिद नि जयसिंह पुरा मथुरा हैं। दुर्घटना के संबंध में एस डी एम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी सीपी सिंह को प्रेषित कर दी हैं।

शनिवार सांय 3 बजे नगला रामताल से नगला कीकी को जाने वाली रोड पर नगला रामताल से 300 मीटर आगे टैम्पो व कार व ट्रक मे टक्कर हो जाने से टैम्पो मे सवार चार लोगो की मृत्यु हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय जानकारी व शिवम के पास मौजूद मोबाइल फोन से परिजनो से सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ कि टेंपो चालक के अलावा इंन्दौर मध्य प्रदेश निवासी तेज कुमार पुत्र लीलाघर निवासी ऑटस बॉगर वृन्दावन मथुरा में उनके पुत्र की शादी में शामिल होने आये थे। दोपहर मे मथुरा वृन्दावन दर्शन हेतु निकले थे। तभी उपरोक्त दुघर्टना कारित हुई है जिसमे मुकेश, प्यारेलाल, हुकमचन्द, पुत्रगण मोहनलाल तथा साविर पुत्र सहीद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके अतिरिक्त शिवम पुत्र नरेश को घायल अवस्था में सिटी हॉस्पीटल मथुरा मे भर्ती कराया गया है जो बेहोशी की हालत मे है उसका उपचार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मृतको का पचांयतनामा कराकर पोटमार्टम किया जा रहा है।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने एसडीएम निशा ग्रोवर के साथ पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर सभी मृतकों के तत्काल पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हर संभव प्रशासन स्तर पर मदद का आश्वासन दिया।