नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के सुनील अध्यक्ष, शशिभानु और सुनील सहानी बने महामंत्री

मथुरा। मसानी स्थित चित्रकूट पर आयोजित नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के त्रिवार्षिक निर्वाचन में मण्डल के निर्वाचन में भारी गहमा-गहमी के बीच अध्यक्ष पद पर सुनील अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचन्द्र खत्री उपाध्यक्ष महावीर मित्तल राकेश अग्रवाल महामंत्री शशिभानु गर्ग सुनील सहानी वरिष्ठ मंत्री विकास जिन्दल मंत्री नगेन्द्र वर्मा प्रेमशंकर अग्रवाल सह महामंत्री भगवान चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष मीनालाल अग्रवाल को निर्वाचन अधिकारी जगदीश गुप्ता व सहायक निर्वाचन अधिकारी राजनारायन गौड़ निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। उपस्थित सैकड़ों की संख्या में मौजूद व्यापारियों द्वारा निर्वाचित पदाधिकारीयों को फूल माला व पटको से लाद कर जोरदार नारेबाजी की गयी ।
व्यापारियों को सम्बोधित करते हुये जिला महामंत्री अजय गोयल व संजू लाला द्वारा व्यापरियों का जोरदारी से बात रखने व व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ नवीन पदाधिकारीयों से जोरदारी से कार्य करने की अपेक्षा की ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा संगठन में अनुशासन व सक्रियता के साथ कार्य करने वाले व्यापारियों का एक माह के अन्दर नवीन कार्यकारिणी में चयन का भरोसा दिलाते हुये व्यापारी हित में पूरी टीम के साथ कार्य करने की बात कही। सभा का संचालन करते हुये नगर महामंत्री शशिभानु गर्ग ने कहा कि अब शीघ्र ही नगर में प्रत्येक व्यवसायी समिति को गठित कर सक्रिया किया जायेगा । एक माह में नगर कार्यकारिणी के गठन में प्रत्येक व्यापारी समिति प्रतिनिधि को स्थान दिया जायेगा ।
इस अवसर पर सभा में सैकड़ों की संख्या में मौजूद व्यापारियों द्वारा हाथ उठाकर तीन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किये गये जिसमें पहलगांव हमले में मारे गये निर्दोष भारतीयों के प्रति संवेदना व दोषी आतकवादी को कड़ी से कड़ी सजा के लिये आगामी 1 मई को मथुरा बन्द में पूर्ण सहभागिता, व्यापार मण्डल के संगठन मंत्री हेमेन्द्र गर्ग की हत्या में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों व अन्य विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही, व्यापार मण्डल के निवर्तमान अ/यक्ष रमेश चतुर्वेदी को सर्वसम्मति से नगर ईकाई का संरक्षक घोषित किया गया । व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल व जिला उपाध्यक्ष नन्दकिशोर स्टील द्वारा नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी गयी।
सभा के अन्त में मण्डल के संगठन मंत्री हेमेन्द्र गर्ग व पहलगांव हत्याकाण्ड में मृत व्यक्तियों की आत्म शान्ति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी इस अवसर पर लगभग 40 क्षेत्रीय समितियों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे ।
जिसमें प्रमुख रूप से पराग गुप्ता गिरधारी लाल अग्रवाल मनोज अग्रवाल छगन लाल खण्डेलवाल जगदीश कालरा राजू चावल अजय मास्टर नरेन्द्र चतुर्वेदी रवि मास्टर योगेश अग्रवाल दिनेश अग्रवाल उमेश वर्मा विनोद सिंघल श्याम सुन्दर अग्रवाल सुरेश भाटिया उपेन्द्र चतुर्वेदी प्रदीप अग्रवाल भोला यादव हरीश अग्रवाल हरीओम अग्रवाल अमित गौतम पूरन ठाकुर दिलीप पाण्डे मुकेश अग्रवाल प्रदीप यादव शरद चतुर्वेदी कन्हैया लाल बजाज आदि उपस्थित थे ।