वृंदावन में बड़ी घटना: सीवर लाइन डालने के दौरान ढाह खिसकने से ठेकेदार और एक मजदूर की दर्दनाक मौत

वृंदावन। परिक्रमा मार्ग में सीवर लाइन डालने के दौरान मिट्टी की ढाह खिसकने से ठेकेदार सहित एक मजदूर की दर्दनाक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना शुक्रवार की रात्रि करीब 11:30 बजे की बताई जाती है। मलबे के नीचे दबे दोनों मजदूरों को तत्काल सो सैया अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से मजदूरों के परिवार में कोहराम मच गया है। रात्रि में हुए इस दर्दनाक हादसे की किसी को कानो कान खबर नहीं हो पाई। दोनों मजदूरों को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। एक मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए मथुरा लाया जा रहा है जबकि मृतक विजय जो ठेकेदार था उसका शव परिजन फिरोजाबाद ले गये।
नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के अन्तर्गत वार्ड सं.-34 में श्यामकुटी के पास, रजबाडा फार्म हाउस वाली गली में सीवर लाईन विस्तार कार्य के समय कृष्णा मशीनरी ट्रेडर्स, फिरोजाबाद के दो मजदूरों की मिट्टी ढह जाने के कारण दबने से 30 वर्षीय विजय जादोन और एक अज्ञात मजूदर ककी मृत्यु हो गई ।
बताया जाता है नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के दो जोनों, औरंगाबाद व वृन्दावन में सीवर लाईन विस्तार का कार्य मय मैटेरियल एवं विभिन्न साइज के मैनहोलों का निर्माण कार्य फर्म मैसर्स कृष्णा मशीनरी ट्रेडर्स, फिरोजाबाद द्वारा कराये जा रहे हैं। घटना होने के दौरान मौके पर कोई भी सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं थे इसके अलावा विभाग के इंजीनियर भी अपने-अपने घरों में चैन की नींद सोए हुए थे। बताया जाता है कि जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता का ठेकेदार पर जल्द से जल्द काम करने का भारी दबाव था। चिकित्सकों के अनुसार दोनों मजदूरों के नाक़ मुंह में मिट्टी भर जाने से उनकी मृत्यु हुई है।