मथुरा में यमुना छठ को लेकर घाटों पर विशेष व्यवस्थाए होंगी : शशांक चौधरी

मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के द्वारा यमुना जी के अवतरण दिवस यमुना छठ पर्व पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के दृष्टिगत नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा समाज सेवी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार एवं आदि संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि घाटों पर उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था हेतु अतिरिक्त क्यूआरटी टीम की तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु दोनो ओर बैरीकेटिंग घाटों के किनारे लगी हुई सभी स्ट्रीट लाइट को चेक करके ठीक कराने घाटों पर लगे पंखे एवं टीन शेड जो सही नहीं है उसकी मरम्मत कराकर ठीक कराया जाए कूड़ा निस्तारण हेतु बड़े साइज के अर्पण कलश स्थापित किया जाए जिससे घाटों पर फूल माला आदि पूजा सामग्री का निस्तारण सही तरीके से किया जा सके। उन्होंने ये निर्देश दिए कि सभी घाटों के किनारे दीवारों पर पेंटिंग की जाए दूर से घाटों की सुंदरता बढ़ाने हेतु सभी घाटों में एक ही कलर में फसाड लाइटिंग कराई जाए । रात्रि में अलग-अलग स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाया जाए श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था एवं घाटों पर व आने जाने वाले मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखने हेतु सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया । नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया की यमुना छठ पर्व पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण हो जानी चाहिए ।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य अभियंता निर्माण विभाग अमरेंद्र गौतम नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपाल बाबू गर्ग क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी से जितेंद्र सिंह अवर अभियंता अभियंता जलकल विभाग राजकुमार लवानिया सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदि अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।