भाजपा की आत्मा कार्यकर्ताओ के परिश्रम में बसती है: राजू यादव

दोनो जिलाध्यक्षो ने कार्यकर्ताओ को किया साष्टांग प्रणाम

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा
कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। इसलिए वे सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को अपने परिश्रम के बल पर सींच कर इतना बड़ा रूप दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भाजपा का स्वरूप इतना बड़ा हुआ है। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कार्यकर्ताओं से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य पर पूरी निष्ठा के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

समारोह में पार्टी के नवागत महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि 24 घंटे उनके लिए उपलब्ध रहूंगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह मेरे लिए ऊर्जा के समान है। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा, समर्पण और विकास’ है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का वादा किया। सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संचालन रामकिशन पाठक व हरिओम शर्मा ने किया।
समारोह में सांसद चौधरी तेजवीर सिंह विधायक राजेश चौधरी महापौर विनोद कुमार अग्रवाल पूर्व विधायक कारिंदा सिंह श्याम सिंह अहेरिया बाल संरक्षक आयोग अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा राष्ट्रीय ओबीसी आयोग सदस्य भुवन भूषण कमल पूर्व महापौर मुकेश आर्य पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर घनश्याम लोधी कुंज बिहारी चतुर्वेदी पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल रविन्द्र पांडे गंभीर सिंह गुर्जर प्रमोद बंसल महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी नीरू सक्सेना यज्ञ दत्त कौशिक दीपक गोला एवं नितिन कौशिक जितेंद्र वार्ष्णेय सतेंद्र सिंह कान्हा शर्मा सुनील तरकर प्रकाश गौड़ लोकेश निषाद अजय राजावत हाकिम सिंह करतार सिंह अनीश वर्मा राजू चौधरी अंकुर अग्रवाल विजय शर्मा जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा लोकेश अग्रवाल अमन ठाकुर नरेंद्र गौतम सुरेश तरकर ज्ञानेंद्र चौहान देवेंद्र परिहार अजय परखम नितिन चतुर्वेदी सर्वेश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे ।