मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान करीब 25 वर्ष बाद फिल्मकार फरहान अख्तर के साथ एक नई थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,यह फिल्म फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत बनाई जाएगी।फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है। यह एक भावनात्मक थ्रिलर होगी, जिसमें नैतिकता, नैतिक द्वंद्व और समकालीन समाज की जटिलताओं को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। फिल्म की पटकथा पर काम जारी है और इसकी शूटिंग वर्ष के अंत तक शुरू होने की संभावना है। फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेत्री का चयन अभी किया जाना बाकी है।
सैफ अली खान और फरहान अख्तर इससे पहले वर्ष 2001 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म दिल चाहता है में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म अपनी अलग कहानी और किरदारों के कारण आज भी हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.