मथुरा में आर्य समाज रेलवे क्रॉसिंग पर कूड़े से भरे डंफर में लगी आग देख मचा हड़कंप

मथुरा। महानगर में आज आर्य समाज रेलवे क्रॉसिंग के पास उस समय हड़कंप मच गया जब कूड़ा से भरे एक डंफर में अचानक आग लग गई। डंफर से तीव्र उठती आग की लपटों को देख राहगीर भयभीत होकर इधर उधर भागने लगे।
सोमवार प्रात: करीब 9:00 बजे होली गेट की तरफ से कूड़ा लेकर आ रहा एक डंपर जैसे ही आज समाज रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तभी उसमें धुंआ के साथ-साथ आग की तेज लपट उठने लगी तभी इस बीच ट्रेन के आने के कारण फाटक बंद हो गया। आग की लपट देख लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने डंपर को पीछे करा कर उसे बंगाली घाट की तरफ नवल नलकूप के पास भेजा जहां पाइप से कूड़े में लगी आग को बुझाया गया।