मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम में बरसों से बदहाल वार्ड 31 के एक मुख्य सम्पर्क मार्ग के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। न केवल सुखदेव नगर वासियों के लिए ही बल्कि आसपास के इलाकों के लोगों छात्र छात्राओं लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी 2 सड़कों के पुनर्निर्माण मंजूर होने पर पार्षद मुन्ना मलिक ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। पार्षद मुन्ना मलिक ने बताया सुखदेव नगर में निम्मो के मकान से तसव्वुर के मकान तक व खचेरा के मकान से शाकू के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य की लागत 14,95,340 होगी। उन्होंने ने बताया कि यह दोनों सड़क लंबे समय से बदहाल थी। बीते नगर निगम चुनावों के बाद पदभार लेते ही इसके निर्माण का प्रयास किया गया था लेकिन यह अब हो पाया है।
इस मौके पर मुख्य रूप से असगर कुरैशी हाफिज हारिस कुरैशी सानू खान हाजी बिल्लू उस्मानी डॉ अजीज उस्मानी असगर शाह चांद कुरैशी अल्लानूर उस्मानी रवि दिवाकर मोहम्मद कुरैशी बबलू उस्मानी शौकत उस्मानी इरफान कुरैशी शहंशाह मलिक यूसुफ शाह सोहिल मलिक युनुस शाह आदि उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.