मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सातवीं बोर्ड बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर बाद मथुरा पहुंच गए। यहां हेलीपैड पर मंत्री , सांसद और विधायकों ने पैर छू कर उनका अभिनंदन किया।
पूर्व निर्धारित समय पर मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर उतरा। यहां पार्टी के नेता, मंत्री विधायक और सांसद सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मथुरा आगमन पर स्वागत किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह, सासंद तेजवीर सिंह, विधायक राजेश चौधरी, मेघ श्याम सिंह,योगेश नौहवार, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग सहित उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश पांडेय ने पुष्प भेंट करते हुए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी नेता भी मौजूद रहे। हेलीपेड से मुख्यमंत्री सीधे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन करने जायेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.