Mahindra Thar पर मिल रहा है अबतक का बड़ा ऑफर

नई दिल्ली । महिंद्रा थार रॉक्स लॉन्च होने के बाद से ही कई डीलर महिंद्रा 3 डोर थार पर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। फेस्टिव सीजन के मौके पर महिंद्रा थार के अलग-अलग वैरिएंट पर छूट मिल रही है। महिंद्रा थार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख 99 हजार रुपये है। वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 20 लाख 49 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। अब कंपनी की तरफ से थार पर 1 लाख 50 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। यह डिस्काउंट सभी 2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी पेट्रोल और डीजल वैरिएंट दोनों पर दिया जा रहा है। थार के एएक्स ऑप्शनल डीजल मैनुअल 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट पर 1.35 लाख रुपये तक का फायदा ग्राहकों को मिल सकता है। वहीं, थार के एलएक्स पेट्रोल ऑटोमैटिक 2व्हील ड्राइव एलएक्स पेट्रोल मैनुअल 4-व्हील ड्राइव, एलएक्स डीजल मैनुअल 2-व्हील ड्राइव, एलएक्स डीजल मैनुअल 4-व्हील ड्राइव, एलएक्स पेट्रोल ऑटोमैटिक 4-व्हील ड्राइव और एलएक्स डीजल ऑटोमैटिक 4-व्हील ड्राइव जैसे वेरिएंट्स पर 1.75 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। महिंद्रा थार के पावरट्रेन की बात की जाए तो इसका डीजल इंजन 2184 सीसी और 1497 सीसी है जबकि पेट्रोल इंजन 1997 सीसी का है। यह ऑटोमेटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

महिंद्रा थार 3-डोर वैरिएंट को कंपनी 3 इंजन विकल्पों में बेच रही है, जिसमें 1.5 लीटर सीआरडीई डीजल, 2.2 लीटर एमहॉक डीजल और 2.0 लीटर एमस्टालिन पेट्रोल शामिल है। 1.5 लीटर डीजल इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जुड़ा हुआ है जबकि 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉकिस विकल्पों के साथ पेश किए जाते हैं।वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर थार का माइलेज 15.2 किमी/लीटर है। थार 4 सीटर है और लम्बाई 3985 (मिलीमीटर), चौड़ाई 1820 (मिलीमीटर) और व्हीलबेस 2450 (मिलीमीटर) है।