मथुरा। गुरुवार को बरारी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ और पीडीए छात्र जागरूकता स्थापना सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने भाजपा पर संविधान व आरक्षण पर लगातार कुठाराघात करने का आरोप लगाया तो वही विशिष्ट अतिथि सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान इदरीश ने कहा कि पार्टी हमेशा से नौजवानों की हितों की बात करती चली आ रही है रोजगार फीस वृद्धि मुफ्त शिक्षा रोजगार आरक्षण व भ्रष्टाचार आदि मुद्दों की लड़ाई भी लड़ रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने सामाजिक न्याय युवाओं के अधिकार देश की तरक्की में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ सपा नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की बनाए संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व विधायक हुकुमचंद तिवारी ने कहा सपा शुरू से ही सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष पाल व पूर्व महासचिव रवि यादव ने कहा कि भाजपा देश प्रदेश की जनता को आपस में बांटने का काम कर रही है सपा सिर्फ काम पर विश्वास करती है जबकि भाजपा जनता को धोखा दे रही है। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय सचिव विभोर गौतम युवजन सभा के जिला अध्यक्ष मुन्ना मलिक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष पवन चौधरी डॉ. आजाद बाग नरेश यादव शिवचरण तोमर गगन रावत ओम प्रकाश अभिषेक यादव शिव सिंह सुशील एडवोकेट रमेश सैनी कमरुद्दीन साबिर उस्मानी शाहरुख उस्मानी राजेंद्र लोधी महेंद्र चौधरी नरेंद्र सिंह धर्मेंद्र चौधरी मोनू ठाकुर किशन एरिया सुरेश यादव घनश्याम पंडित कार्य सिंह रामनिवास यादव किसान इंद्रपाल राजू उपस्थित रहे। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ अबरार हुसैन ने किया
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.