राया( राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) कस्वा राया के सोनई थोक कमल में दाऊजी महाराज मंदिर पर दाऊ बाबा की नवीन मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम के साथ हुआ।
ज्ञात रहे कि थोक कमल स्थित दाऊजी महाराज का मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है मंदिर की विशालता एवं भव्यता के सापेक्ष दाऊजी महाराज की मूर्ति काफी पुरानी व छोटी थी। मंदिर भी जीर्ण शीर्ण हालत में था। इसी का संज्ञान लेते हुए श्री स्वर्ण वन सेवा समिति ने मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया जिसमें क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से एमएलसी रालोद नेता योगेश नोहवार द्वारा दाऊजी मंदिर पर दाऊ बाबा रेवती मैया दुर्गे मैया की प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना के साथ विधिवत रुप से की। इससे पूर्व आयोजन समिति द्वारा योगेश नोहवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि सिंह व संचालन गंगाधर वर्मा ने किया।
इस अवसर पर डा धर्मेन्द्र कौशिक हरिओम फौजी सुग्रीव सिंह राधेलाल मुनीश कुमार सत्येंद्र सिंह बच्चू सिंह काका अशोक कुमार चंद्रवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.