मथुरा। सिविल कोर्ट मथुरा में अधिवक्ताओं की मजबूत एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन उस समय देखने को मिला, जब सिविल लॉयर्स फोरम (पंजीकृत) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह में विधिवत अपने पदभार संभाले। स्थानीय बृजवासी लैंड्स इन होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में वकीलों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज विकास कुमार एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद की शपथ ली। इसमें महेन्द्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने अध्यक्ष, राकेश तिवारी एडवोकेट ने उपाध्यक्ष, विजेन्द्र वैदिक एडवोकेट ने सचिव, संकल्प शर्मा एडवोकेट ने संयुक्त सचिव, दिनेश अग्रवाल एडवोकेट ने ऑडिटर तथा धर्मेन्द्र कुमार एडवोकेट ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की।
समारोह में मुख्य अतिथि जिला जज विकास कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह एडवोकेट, सचिव मनोज शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश शर्मा एडवोकेट, हुकम चंद तिवारी एडवोकेट, राजकुमार अग्रवाल एडवोकेट, महेश चतुर्वेदी एडवोकेट, मुकेश खंडेलवाल एडवोकेट, के.के. अरोड़ा एडवोकेट, रवि उपाध्याय एडवोकेट, अजय शर्मा एडवोकेट, धर्मेन्द्र शर्मा एडवोकेट एवं रामप्रकाश शर्मा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सिविल लॉयर्स फोरम के पूर्व सचिव विक्रम सिंह एडवोकेट ने किया। शपथ ग्रहण के उपरांत संचालन की जिम्मेदारी नव निर्वाचित सचिव विजेन्द्र वैदिक एडवोकेट को सौंप दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.