मथुरा । नगर निगम के वार्ड 60 स्थित जगन्नाथपुरी क्षेत्र की मल्लपुरा बस्ती में एकीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास क्षेत्रीय पार्षद नीरज वशिष्ठ द्वारा किया गया। इस विकास कार्य पर लगभग ₹2.24 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी।
प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत क्षेत्र में सड़क निर्माण, कवर्ड नालियां, सीसी एवं इंटरलॉकिंग सड़कें, आकर्षक पोल लाइट, दीवारों पर चित्रकारी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में विकास कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।
इस अवसर पर पार्षद नीरज वशिष्ठ ने कहा कि नगर निगम द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मल्लपुरा बस्ती में होने वाले इन कार्यों से यहां आने वाले दर्शनार्थियों एवं स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोहनलाल शर्मा, डॉ. राकेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ पार्षद चौधरी राजवीर सिंह, पार्षद कुंज बिहारी भारद्वाज, पार्षद ठाकुर तेजवीर सिंह, पार्षद बृजेश खरे एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू चौधरी उपस्थित रहे।
इसके अलावा गिर्राज शरण गोस्वामी, बिहारीलाल गोस्वामी, टीटू पहलवान, मोहित, अनिल पटेल, जगदीश राजपूत, खेमचंद पटेल, राकेश शर्मा, संजय माहोर, लखन परिहार, लक्खो बघेल, सुमित राज, गौरव, पवन लोधी, हरि पंडितजी, सुनील त्रिवेदी, विष्णु गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार स्वीकृत योजना के अंतर्गत विकास कार्यों का शुभारंभ कर दिया गया है और निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.