गंगा दशहरा व ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

मथुरा।
गंगा दशहरा पर्व एवं चल रहे पावन अधिकमास के दौरान ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने थाना कोसीकलां क्षेत्र में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य, सुरक्षा, साफ-सफाई, शेड, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, भोजन, भंडारा, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं, पर्यटकों और परिक्रमार्थियों की सुविधाओं के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जिलाधिकारी ने ग्राम गढ़ी भरवारी स्थित स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण करते हुए दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी डेट की जांच की। साथ ही मरीजों के रजिस्टर का अवलोकन कर निर्देश दिए कि स्वास्थ्य कैंप में 24 घंटे स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और गर्मी के मौसम को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने श्रद्धालुओं को फल वितरित किए और उनसे बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त करने, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और सोशल मीडिया पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता, क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा, तहसीलदार छाता सहित अन्य अधिकारी मौजूद