गुरुकृपा विलास वेलफेयर सोसायटी में श्रीराम कथा का 27 मई से होगा भव्य शुभारंभ

मथुरा।
शहर में आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक दिव्य बनाने के उद्देश्य से गुरुकृपा विलास वेलफेयर सोसायटी द्वारा श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन एनएच-2 स्थित राधा वैली के सामने, श्रीराम मंदिर के बराबर पार्क में किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 27 मई 2026 को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद 27 मई से 4 जून 2026 तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के समापन पर 5 जून 2026 को हवन एवं प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर कथा वाचन परम पूज्य आचार्य शान्तनु महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि अधिक मास के इस पुण्य काल में आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की अपेक्षा है।

गुरुकृपा विलास वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी प्रभात अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है और व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।
यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में भक्ति और आस्था का विशेष केंद्र बनने जा रहा है।