मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा द्वारा विशेष शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह नियुक्तियां शासनादेश एवं उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में संविदा/डेलीवेज पर कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स को दी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत चयनित शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतनमान प्रदान किया जाएगा। प्राथमिक स्तर के विशेष शिक्षकों को 34,500 से 62,200 रुपये तथा उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को 44,900 से 78,800 रुपये का वेतनमान मिलेगा।
नियुक्ति सूची में अजय यादव, उमा शंकर, मंजू पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, राघव दास एवं सविता शर्मा के नाम शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि नियुक्त शिक्षकों को आगामी निर्देश मिलने तक पूर्व की भांति अपने कार्यक्षेत्र एवं जिला परियोजना कार्यालय में कार्य करना होगा।
बीएसए रतन कीर्ति द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान यदि कोई दस्तावेज फर्जी या त्रुटिपूर्ण पाया जाता है तो नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी तथा संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.