मथुरा में विकास और धर्म का संगम: सांसद हेमा मालिनी के 10 दिवसीय दौरे में लोकार्पण, ऐप लॉन्च और बड़े कार्यक्रमों की भरमार
मथुरा। जनपद में आगामी दिनों में विकास कार्यों और धार्मिक आयोजनों की रफ्तार तेज होने जा रही है। सांसद हेमा मालिनी 10 मई से 20 मई 2026 तक मथुरा प्रवास पर रहेंगी जिसमें वे विभिन्न लोकार्पण, उद्घाटन, बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
सांसद का आगमन 10 मई रविवार की देर रात्रि में होगा, जबकि 11 मई का दिन आरक्षित रखा गया है।
सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा के अनुसार 12 मई को बलदेव नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ अग्रवाल सेवा सदन में दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
13 मई को बरसाना स्थित भक्ति वेदांत हॉस्पिटल में IOCL की सीएसआर योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
जबकि 14 मई को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर MVDA के लिए 500 सोलर लाइट स्थापना कार्य का लोकार्पण तथा नगर निगम मथुरा-वृंदावन के लिए “मेरो मथुरा” ऐप लॉन्च किया जाएगा।
15 मई को वार्ड 38 पुष्पा धाम कॉलोनी, दामोदरपुरा में 1 किलोमीटर सीसी मार्ग का उद्घाटन किया जाएगा, जो आवास विकास परिषद द्वारा स्वीकृत है।
16 मई को संस्कृति यूनिवर्सिटी, छाता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ होगा।
17 मई को वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में शाम 6 बजे “कृष्ण भक्ति पद” पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह आयोजित होगा।
18 मई को जिला कलेक्ट्रेट में दिशा बैठक की अध्यक्षता कर विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
19 मई को कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। 20 मई को वृंदावन में “भिक्षा मुक्त मथुरा” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगी।
इस पूरे दौरे में विकास परियोजनाओं के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का संतुलन देखने को मिलेगा। सोलर लाइट, सड़क निर्माण, डिजिटल ऐप लॉन्च जैसे कार्य जहां शहर को आधुनिक दिशा देंगे, वहीं भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम मथुरा की पहचान को और मजबूत करेंगे।