डिबाई में VVS राष्ट्रीय संगठन का भव्य आयोजन , वार्ष्णेय समाज की एकता पर विशेष जोर

डिबाई । वीवीएस राष्ट्रीय संगठन (रजि.) के लिए ऐतिहासिक, गौरवपूर्ण और उत्साहवर्धक रहा । श्री वार्ष्णेय युवा सभा, डिबाई के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम ने समाज की एकता, ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत 11 अप्रैल को श्री अक्रूर जी महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया । 12 अप्रैल को आयोजित सम्मान समारोह इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वीवीएस राष्ट्रीय संगठन (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने वार्ष्णेय समाज की एकता, संगठन की मजबूती और युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें ओमकार (उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री), बांके बिहारी वार्ष्णेय , सियाराम वार्ष्णेय ( पंचायत चुनाव प्रभारी ) , राहुल वार्ष्णेय , यश वार्ष्णेय(राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय वैश्य बारहसैनी सभा युवा विंग ), विनोद वार्ष्णेय (राष्ट्रीय जनसंपर्क कार्यकारिणी), अजय वार्ष्णेय (नोएडा प्रभारी), मयंक वार्ष्णेय , राहुल (गुड़गांव) एवं श्रीमती मुदिता वार्ष्णेय जी शामिल रहीं।

आयोजकों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और सक्रिय सहभागिता से यह कार्यक्रम न केवल सफल रहा, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी बना। कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता को सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए इसे और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।