वृंदावन। श्री अक्रूर धाम गोपीनाथ फाउंडेशन, मथुरा-वृंदावन की कार्यसमिति का चुनाव 5 अप्रैल 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी डॉ. डी.सी. गुप्ता, एडवोकेट जयनारायण वार्ष्णेय, एडवोकेट रविन्द्र कोठीवाल एवं डॉ. पुनीत वार्ष्णेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चुनाव उपरांत श्री अक्रूर धाम परिसर में आयोजित बैठक में समाज के सजातीय बंधुओं ने संस्था के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। नवनिर्वाचित मंत्री रजनीश वार्ष्णेय (चंदौसी) ने एसी एवं फर्नीचर सहित एक कमरा बनवाने की घोषणा की। वहीं पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय (कोसीकलां) ने अपने द्वारा पूर्व में निर्मित हाल में चार एसी लगवाने की घोषणा की।
पूर्व महामंत्री भानु प्रकाश वार्ष्णेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमेश वार्ष्णेय एवं उनके परिवार द्वारा पूर्व में बने हाल को पुनः सुसज्जित कर उसमें एसी लगवाने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष लवेश वार्ष्णेय, अध्यक्ष राजकुमार वार्ष्णेय भट्टे वाले, मंत्री ब्रजेश गुप्ता बंटी तथा संयुक्त महामंत्री सुभाष चंद्र भोलेनाथ द्वारा एक-एक एसी देने की घोषणा की गई।
पूर्व में भी कई समाजसेवियों द्वारा संस्था को सहयोग दिया गया है। राधेश्याम गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय (वीवीएस राष्ट्रीय संयोजक) एवं सीए अनिल कृष्ण द्वारा एक-एक एसी भेंट किए जा चुके हैं जिन्हें परिसर में स्थापित कर दिया गया है। वहीं श्री वार्ष्णेय पहल (पंजीकृत) अलीगढ़ द्वारा एक वाटर कूलर आरओ सहित तथा 15 कंबल व 15 डबल बेडशीट भी संस्था को भेंट की गई हैं। इसके अतिरिक्त बिल्डर मेघश्याम वार्ष्णेय द्वारा वात्सल्य ग्राम के सामने नए गेट के निर्माण की घोषणा की गई, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।
उल्लेखनीय है कि श्री अक्रूर धाम परिसर में वर्तमान में पांच कमरे एवं दो हाल निर्मित हैं, जिनमें से कमरों का पुनः साज-सज्जा कार्य पूरा किया जा चुका है तथा दो कमरों में एसी भी स्थापित कर दिए गए हैं। शेष कमरों में भी शीघ्र ही एसी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि श्री अक्रूर धाम केवल एक स्थान नहीं बल्कि समाज की आस्था, एकता और समर्पण का केंद्र हैं।