व्यापारी अधिवेशन में अभिषेक ‘पिंटू’ बने जिलाध्यक्ष, व्यापारियों में हर्ष

मथुरा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) के व्यापारी अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल द्वारा अभिषेक कुमार ‘पिंटू भईया’ को मथुरा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। उनकी नियुक्ति के साथ ही संगठन में अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया।
पिंटू भईया पूर्व में भी कई व्यापारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मथुरा जनपद में व्यापार मंडल और अधिक मजबूत व संगठित होगा तथा व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।
इस दौरान जिला महामंत्री पद पर बबलू सैनी, नगर अध्यक्ष पद पर राजेंद्र लोधी, नगर महामंत्री पद पर सतीश पटेल, नगर कोषाध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह तथा महावन तहसील अध्यक्ष पद पर कमल सिंह सैनी (भैयाजी) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
पिंटू भईया की नियुक्ति पर जिले के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में शोभित भारद्वाज, आलोक बंसल, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा, अंकित वार्ष्णेय, हेमू शर्मा, गुड्डू स्वामी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।