वृंदावन में श्री अक्रूर धाम गोपीनाथ फाउंडेशन के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न

मथुरा/वृंदावन। श्री अक्रूर धाम गोपीनाथ फाउंडेशन पंजीकृत, वृंदावन (मथुरा) के चुनाव 5 अप्रैल को सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए, जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सभासदों एवं कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की गई। चुनाव के उपरांत संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें विभिन्न पदों पर समाजसेवियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
निर्वाचन में राजकुमार वार्ष्णेय भट्टे वाले सुरीर को प्रधान चुना गया। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर प्रमेश वार्ष्णेय तथा उपप्रधान पद पर शिव नारायण वार्ष्णेय, अनुज कुमार वार्ष्णेय (अन्नू बीडी) एवं विनोद कुमार गुप्ता को दायित्व मिला। महामंत्री पद की जिम्मेदारी सुधीर कुमार वार्ष्णेय को सौंपी गई जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में लवेश वार्ष्णेय नियुक्त हुए। मंत्री पद पर रजनीश कुमार, अरविंद कुमार, ब्रजेश गुप्ता बंटी एवं अमित गुप्ता छोटू को चुना गया।
इसके अतिरिक्त संस्था में विभिन्न श्रेणियों में आजीवन सभासदों का भी चयन किया गया। साधारण, विशिष्ट, अतिविशिष्ट एवं संरक्षक आजीवन सदस्यों में मथुरा, अलीगढ़, आगरा, चंदौसी, एटा, गाजियाबाद सहित विभिन्न जनपदों के गणमान्य व्यक्तियों को शामिल किया गया है।
अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा द्वारा नामित सदस्यों में अतुल कुमार गुप्ता (सीए), आलोक वार्ष्णेय, सुभाष चंद्र भोलेनाथ, योगेश कुमार गुप्ता तथा सुशील कुमार वार्ष्णेय को स्थान दिया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी से संस्था के सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संस्था पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान एवं सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प भी व्यक्त किया।