मथुरा। पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय के सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे संगठन के प्रति उत्साह साफ झलकता नजर आया।
जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में हर कार्यकर्ता की अहम भूमिका बताते हुए पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन अनुशासन, समर्पण और आपसी समन्वय से ही सशक्त बनता है। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की।
बैठक में जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, मुकेश वार्ष्णेय, मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा, भगत सिंह जादौन, देवेंद्र शर्मा, भानु प्रताप सिंह, अनिल चौधरी, कमल वार्ष्णेय, जगमोहन पाठक, सुरेश तरकर, ज्ञानेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, नारायण पांडे सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.